Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Leak: लीक हुई शाहिद-कृति की लेटेस्ट फिल्म, फैन्स फ्री में डाउनलोड करके ले रहे

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Leak: वैलेंटाइन वीक में फैन्स को इतंजार होता है कि पर्दे पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हो जिसे वह इन प्यार भरे दिनों से कनेक्ट कर पाएं। मौके का फायदा उठाते हुए फिल्म के डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह ने 9 फरवरी को फिल्म (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) सिनेमाघरों में रिलीज कर दी है। बता दें कि फिल्म को लेकर फैन्स का क्रेज साफ देखा जा सकता है। फिल्म के रिव्यू भी काफी अच्छे आ रहे हैं। फैन्स को खासतौर पर कृति सेनन और शाहिद कपूर की रोमांटिक जोड़ी और फ्रेश केमिस्ट्री पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी भी आपको आसानी से कनेक्ट कर लेगी। जहां फिल्म की इतनी तारीफें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म के मेकर्स के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। जी हां, फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ऑनलाइन लीक हो गई है।

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (kriti Sanon) की लेटेस्ट फिल्म टोरेंटो, फिल्मीवैप, ऑनलाइन मूवी वॉचेज़, फिल्मी जिला जैसे कई ऐसे चैनल हैं जहां फिल्म HD में लीक हो गई है। फिल्म को तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है। फिलहाल तो इस घटना से मेकर्स को झटका तो लगा है। इस पायरेसी को लेकर जल्द ही एक्शन लेने की बात चल रही है।

क्या खास है फिल्म में
आपको बता दें कि इस फिल्म में कृति सेनन रोबोट की भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद कपूर रोबोट स्पेशलिस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में शाहिद, कृति के साथ ही डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म को 75 करोड़ के बजट में बनाकर तैयार किया गया है। फिलहाल तो इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की फाइटर है। जिसे रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि शाहिद और कृति की इस रोमांटिक फिल्म को कमाई करने का अच्छा मौका मिल सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X