Teri baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Review- मीरा राजपूत ने किया शाहिद- कृति की फिल्म का रिव्यू

Meera Rajput's Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Review- शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी।
रिलीज होते स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देख चुंकी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सबसे पहले इस फिल्म का रिव्यू किया है। उन्होने इस फिल्म को देखकर इसकी तारीफ की है। मीरा का कहना है कि फिल्म शानदार है और पूरी फिल्म में आपको हंसाती रहेगी।
हंसी का हैवी डोज फिल्म से मिलने वाला है। मीरा राजपूत इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था, ''ये फिल्म पूरी तरह से हंसी से भरी हुई फिल्म है, काफी समय के बाद इतना ज्यादा एंटरटेनमेंट देखा है। लव, हंसी, मस्ती और डांस के साथ आखिरी में एक दिल छू लेना वाला मैसेज भी है।''
मीरा राजपूत ने इसके अलावा कहा, ''कृति सैनन बिल्कुल परफेक्ट नजर आई हैं जबकि शाहिद कपूर, ओजी लवर बॉय आपके जैसा कोई नहीं है। आपको देखकर मेरा दिल पिघल गया।'' मीरा राजपूत ने इस तरह से शाहिद और कृति के अभिनय की तारीफ की है।
अब उनका ये रिव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनिंग के दौरान वो अपनी सास नीलिमा अजीज और ईशान खट्टर के साथ पहुंची थीं। मीरा राजपूत अक्सर शाहिद के साथ स्पॉट होती रहती हैं। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की बात करें तो फिल्म पूरे देश में काफी बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग काफी शानदार होने वाली हैँ। एडवांस बुकिंग को लेकर खबर आई थी कि फिल्म रिलीज से पहले ये आंकड़ा करीब 1.5 करोड़ पहुंचा था। शाहिद कपूर को काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश है। देखना होगा कि तलाश अब पूरी होती है या नहीं..


Click it and Unblock the Notifications











