बॉलीवुड के इस एक्टर ने चोरी छुपे रचाई शादी, 14 दिन बाद शेयर की तस्वीरें

Ashish Verma Ties A Knot With Ronjini Chakraborty

Ashish Verma Ties A Knot With Ronjini Chakraborty: इस समय शादी का सीजन बहुत ही जोरों शोरों से चल रहा है। काफी सारे सेलिब्रिटीज भी शादी कर रहे हैं और अब इसी बीच चोरी छुपे एक अभिनेता ने शादी कर ली है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आशीष वर्मा की। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशीष वर्मा ने 2 अप्रैल को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रंजनी चक्रवर्ती के साथ में शादी कर ली। दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की है और इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों ही शादी के दिन बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। बता दे कि इस कपल के खास दिन पर कुछ ही लोग शामिल हुए थे।

लेकिन अब हाल ही में आशीष वर्मा ने भी अपने फ्रेंड्स को यह खुशखबरी दे दी है और लगातार उनके दोस्तों से लेकर उनके चाहने वाले उनका खूब बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। शादी के तकरीबन 14 दिन बाद यानी की 16 अप्रैल को आशीष ने तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने सिर्फ अपनी शादी की तारीख और हार्ट इमोजी लिखा है।

अगर हम शादी के दिन पर आशीष वर्मा के लुक की बात करें तो उन्होंने सिंपल व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। उनकी वाइफ रंजनी ने रेड कलर की बहुत ही प्यारी साड़ी पहनी हुई थी। जिसके साथ नेकलेस ज्वेलरी के तौर पर उन्होंने पहना था। साथ ही गजरे के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशीष वर्मा और रंजनी दोनों ही एक्टर्स है। आशीष वर्मा को तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, अतरंगी रे और आर्टिकल 15 जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा आशीष वर्मा ने काफी सारी बेहतरीन वेब सीरीज में भी काम किया है।

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X