Tere Naam को याद करते हुए सलमान खान ने भूमिका चावला का बनाया मजाक, कर डाला ऐसा खुलासा!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुई है और इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस फिल्म से सभी सितारे भी इकट्ठा हुए थे। बता दें कि सलमान खान ने इस दौरान कई मजेदार बातें बताईं लेकिन जो अपनी तेरे नाम कोस्टार भूमिका चावला को लेकर कहा वो जानकर आप भी हंसने लगेंगे।
जी हां, इस दौरान भूमिका भी वहां मौजूद थीं क्योंकि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। तेरे नाम के दिनों को याद करते हुए सलमान खान ने कहा था कि भूमिका चावला उनसे बिल्कुल बात नहीं करती थीं और उनको भाई तक कह दिया था।
जी हां, सलमान खान ने बताया कि, "तेरे नाम के ऑडियो लॉन्च के दौरान भूमिका स्टेज पर गई कहा, 'सलमान भाई के साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं। और लोग ये सुनकर बस हैरान रह गए थे। ये सच में हुआ था।"
हालांकि इसके बाद सलमान खान से भूमिका ने कहा कि मैं अब आपको भाई नहीं कहूंगी। हालांकि सलमान खान ने इसपर भी मजाक करते हुए कहा कि, क्यों ऐसा क्या बदल गया है?
उनके ये बयान खबरों का हिस्सा है और भूमिका चावल ने कहा कि वो शुक्रगुजार हैं कि सलमान खान ने इस फिल्म में उनको मौका दिया है और इतने साल बाद फिर से साथ काम करके उनको काफी अच्छा लगा।
सलमान खान इस फिल्म के साथ कई सितारों को मौका देने जा रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये उनके लिए किसी ड्रीम डेब्यू से कम नहीं होगा। सलमान खान के साथ इस फिल्म के लीड रोल में पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं जो कि पहली बार उनके साथ स्क्रीन साझा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











