Tere Naam 2- सलमान खान के साथ 'तेरे नाम 2' बनाना चाहते थे सतीश कौशिक, इस एक्टर ने किया खुलासा

मशहूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से सभी दुखी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि कई प्रोजेक्ट्स जो कि भविष्य में आने वाले थे, अब वो नहीं बनेंगे। आप सभी ने सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म तेरे नाम तो देखी ही होगी? इस फिल्म को सतीश कौशिक ने ही निर्देशित किया था और परिणाम ये हुआ था कि सलमान खान का करियर फिर से पटरी पर आ गया था।
ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान के साथ सतीश कौशिक तेरे नाम 2 बनाने की सोच रहे थे और इसके लिए स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार थी। इस बात का खुलासा करण राजदान ने किया है। उन्होने बताया कि, ''सलमान खान के साथ सतीश कौशिक तेरे नाम 2 बनाना चाहते थे लेकिन वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते थे।
हालांकि वो समय समय पर सलमान खान की तारीफ करते रहते थे। इसका एक कारण ये भी था कि फिल्म कागज के समय भाईजान ने सतीश कौशिक की काफी मदद की थी।'' इस दौरान करण राजदान टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे और उन्होने ये बातें बताईं।
इसके अलावा करण ने बताया कि, ''सतीश कौशिक एक फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ भी बनाना चाह रहे थे और नीना गुप्ता के साथ एक फिल्म को राजनीतिक कारण से बंद करना पड़ा था।'' हालांकि अब तो बस बातें ही शेष हैं क्योंकि सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं है।
उनकी फिल्मोग्राफी काफी दमदार है और एक निर्देशक-एक्टर के तौर पर उनका काम वाकई काफी शानदार रहा है। सलमान खान के साथ सतीश कौशिक फिल्म भारत में भी नजर आए थे और अक्सर कहा जाता रहा है कि दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications