..................... Tere Naam 2- Satish kaushik on Salman khan's blockbuster remake - Hindi Filmibeat

तेरे नाम 2- निर्देशक सतीश कौशिक ने खोल दिए सारे राज- क्या बनेगी सलमान खान की फिल्म?

सुपरस्टार सलमान खान इस समय एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और साथ ही वो कई फिल्में भी प्रोड्यूस करते रहते हैं। इस समय उनकी फिल्म तेरे नाम को लेकर चर्चा है कि फिल्म का रीमेक यानि तेरे नाम 2 बनने वाली है। इस बात को लेकर हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक से सवाल पूछा गया था। दरअसल इस समय सतीश कौशिक और सलमान एक साथ फिल्म बना रहे हैं जिसमें सलमान खान एक प्रोड्यूसर के तौर पर नजर आएंगें।

सतीश कौशिक से जब पूछा गया कि क्या तेरे नाम 2 बन रही है तो उनका कहना था कि मुझे पता है फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

salman khan, satish kaushik, सलमान खान, सतीश कौशिक

लेकिन इस समय मैं और सलमान खान फिल्म कागज के लिए काम कर रहे हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और मोनाली ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे। उन्होने कहा कि मेरे दिमाग में अभी सिर्फ कागज ही है।

इसका मतलब ये है कि तेरे नाम 2 को लेकर कोई अच्छी खबर नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में सतीश कौशिक सलमान खान के साथ भारत में नजर आए थे और इसको लेकर सतीश कौशिक ने ट्वीट किया था। फिलहाल आप देखिए सलमान खान की आने वाली फिल्में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X