Tere Ishk Mein ओटीटी पर कब आएगी? फैंस के इंतजार पर लगा ब्रेक, पूरी डिटेल आई बाहर!

Tere Ishk Mein OTT Release

Tere Ishk Mein OTT Release: कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को रिलीज हुई है। थिएटर में आने के कुछ ही घंटों बाद यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। फैंस को कहानी और म्यूजिक दोनों पसंद आ रहे हैं। इसी बीच इस बात को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है कि फिल्म ओटीटी पर कब स्ट्रीम होगी?

नेटफ्लिक्स ने हासिल किए डिजिटल राइट्स

OTTplay की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरे इश्क में' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। हालांकि, यह डील कितने में हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है कि थियेटर्स में रन पूरा होने के बाद फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर ही देखने को मिलेगी।

ओटीटी पर कब आएगी 'तेरे इश्क में'?

बॉलीवुड फिल्मों का आम पैटर्न है कि वे थिएटर रिलीज के 4 से 8 हफ्तों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। अगर यही पैटर्न इस फिल्म पर लागू होता है, तो 'तेरे इश्क में' 26 दिसंबर 2025 से 23 जनवरी 2026 के बीच किसी भी समय ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि, फिल्म की टीम की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म की स्टार कास्ट और बजट

फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है, जबकि इसका म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। मूवी में धनुष और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ ही प्रकाश राज, माहिर मोहिउद्दीन, सुशील दहिया और रेडिन किंग्सले भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल बजट 70 से 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जाता है।

धनुष और कृति सेनन की फीस

धनुष, जिन्होंने फिल्म में शंकर की भूमिका निभाई है, उन्होंने करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं कृति सेनन ने मुक्ति का किरदार निभाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की फीस ली है।

More from Filmibeat

Read more about: dhanush kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X