दोबारा पर्दे पर रिलीज होगी 'तेरे बिन लादेन'!

फिल्म की निर्माता पूजा शेट्टी देवड़ा ने बताया कि फिल्म के दोबारा रिलीज करने के बारे में वे सोच तो रहे हैं लेकिन अभी डिस्ट्रीब्यूटर्स से इस बारे में कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इस बात का पता लगाना जरूरी है कि लोग दोबारा इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी रखते हैं या नहीं।
आपको बता दें कि 16 जूलाई 2010 को पूजा शेट्टी देवड़ा और आरती शेट्टी के सह योग और अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनीं फिल्म तेरे बिन लादेन ने अच्छा बिजनेस किया था। लादेन जिसे दुनिया आतंक के नाम से जानती थी लेकिन तेरे बिन ...का लादेन डराता नहीं हंसाता है। वो भी तीखे व्यंग्य पर नहीं बल्कि छोटी-छोटी मुस्कुराती हुई बातों पर जिन पर अब लोगों को हंसी नहीं आती है ।
तेरे बिन का लादेन....बंदूक से वार नहीं करता और न ही बम फोड़ता है बल्कि हंसी के तीर चलाता है। वो महिलाओं को घूरता है। वो ऊंट-पटांग हरकते करता हैं। यह फिल्म बहुत ही हास्यप्रदान है और यह दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने में सक्षम थी, देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म दोबापा रीलिड होगी, अगर ऐसा होता है तो ये अपेनआप में एक अनोखी बात होगी। क्योंकि इस समय लोग आतंकी लादेन की बातें कर रहे है, हो सकता है उन्हे आतंकी लादेन के बारे में बात करते-करते हंसते हुए लादेन को देखने का दिल कर जाये।


Click it and Unblock the Notifications











