फिर टली 'तेरा क्या होगा जॉनी' की रिलीज

फिल्म के प्रचारक की ओर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "बाजार की प्रतिकूल स्थितियों को देखते हुए 'तेरा क्या होगा जॉनी' का प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।"
वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट और सबसे फ्लॉप
'तेरा क्या होगा जॉनी' नवोदित अभिनेता सिकंदर अग्रवाल की पहली फिल्म है। अभिनेता नील नितिन मुकेश, सोहा अली खान, करण नाथ, के. के. मेनन और शहाना गोस्वामी ने भी इसमें अभिनय किया है। 'मीडिएंट प्रोडक्शन' के टूटू शर्मा और मनु कुमारन ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में विकट परिस्थितियों में फंसे लोगों की चार लघु कहानियां हैं। वाकई अब लगता है इस फिल्म का क्या होगा जॉनी, रिलीज होगी भी या नहीं?
तेरा क्या होगा जॉनी नील नितिन मुकेश सुधीर मिश्रा सोहा अली खान neil nitin mukesh soha ali khan sudhir mishra tera kya hoga johnny


Click it and Unblock the Notifications