Tenet Full Movie HD Download धड़ल्ले से जारी, भारत में रिलीज़ से पहले लीक हुई फिल्म
डिंपल कपाड़िया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म टेनेट, 4 दिसंबर को भारत में रिलीज़ होनी है लेकिन रिलीज़ से एक दिन पहले ही पूरी फिल्म HD क्वालिटी में टेलीग्राम और तमिलरॉकर्स पर लीक हो चुकी है। फिल्म को लगातार धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है।
4 दिसंबर को टेनेट भारत के अलावा, सात और देशों में रिलीज़ होनी थी। इस फिल्म के लिए क्रिस्टोफर नोलान की तारीफ हो रही है। उन्होंने इस फिल्म पर 20 साल काम किया है और लोगों का मानना है कि ये इंतज़ार पूरा पैसा वसूल है।

फिल्म की स्टारकास्ट शानदार है और जिन लोगों ने पहले ही फिल्म देख ली है, वो इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। भारत के सिनेमाघरों में ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और हम उम्मीद करते हैं कि क्रिस्टोफर नोलान के सच्चे फैन्स ये फिल्म थियेटर में ही देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











