..................... Sachin Tendulkar, Salman Khan, Katrina Kaif Are Most Searched Indians Of 2013 - Hindi Filmibeat

सलमान-कैटरीना की जोड़ी को सबसे ज्यादा खोजते हैं लोग

भले ही सलमान खान और कैटरीना कैफ के रास्ते अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों के चाहने वाले आज भी दोनों को ही साथ देखना चाहते हैं तभी तो उन्होंने सलमान-कैटरीना को नंबर वन जोड़ी मानते हैं।

एक सर्च इंजन के द्वारा कराए गए सर्वे में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को सबसे लोकप्रिय जोड़ी माना गया है। सर्वे में सलमान और कटरीना को लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया है। जबकि सिंगल सर्चिंग में सचिन तेंदुलकर टॉप पर रहे।

मालूम हो कि सलमान खान की जिंदगी में कैटरीना कैफ के बाद कोई नहीं आया है जबकि आजकल कैटरीना, रणबीर कपूर की प्रेमिका कही जाने लगी है। सुनने में आया है कि रणबीर और उनकी फैमिली वालों ने कैटरीना को बहू बनाने की हरी झंडी दे दी है। लेकिन कैटरीना ने कभी भी खुलकर इस विषय पर बात नहीं की है। कैटरीना कैफ हां यह जरूर कहती हैं कि वह अभी सिंगल हैं औऱ वह सलमान खान को अपना बहुत अच्छा शुभचिंतक मानती हैं।

खैर जो भी बतौर हीरो-हिरोईन सलमान-कैटरीना की अंतिम फिल्म एक था टाईगर थी. जो कि पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिलहाल सर्वे से साफ है कि लोग आज भी सलमान-कैटरीना को साथ में देखना चाहते हैं देखते हैं उनकी यह ख्वाहिश कब पूरी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X