सचिन नहीं करेंगे 'फेरारी की सवारी'
दरअसल ये खबर इसलिए सुनाई दी क्योंकी इस फिल्म में जिस लाल रंग की फरारी को प्रयोग किया गया है वो कोई और नहीं बल्कि वही फरारी है जो माइकल शुमाकर ने सचिन तेंदुलकर को दी थी।
इसके अलावा पिछले हफ्ते 'फेरारी की सवारी' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुकेश और नीता अम्बानी के बंगले अनतिल्ला में हुई और वहां पर सचिन के फिल्म में होने को लेकर विचार विमर्श किया गया क्योंकि सचिन का इस फिल्म में होना काफी हद तक निश्चित था।
पर मास्टर ब्लास्टर ने इस फिल्म में नज़र आने से मना कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि सचिन इस फिल्म की स्क्रीप्ट का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है पर इसके बावजूद वो बिना इस फिल्म में दिखे भी फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
फरारी की सवारी में शरमन जोशी पहली बार मेन लीड में हैं और दि डर्टी पिक्चर की हॉट बाला विद्या बालन भी इसमें एक आइटम सांग करती नज़र आएंगी। अब इसमें सचिन हैं या नहीं ये जानने के लिए हमें बस थोड़ा सा और इंतजार करना होगा क्योंकि इसी हफ्ते यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications












