अजय देवगन की बॉयोपिक फिल्म 'तानाजी' में इस सुपरस्टार की एंट्री- First LOOK
अजय देवगन की फिल्म तानाजी की तैयारी जोरशोर से शुरु हो चुकी है। कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान की जोड़ी दिखेगी। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार जगपति बाबू भी फाइनल हो चुके हैं। मुंबई के स्टूडियो में जगपति बाबू को कॉस्ट्यूम के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि उनका किरदार क्या होगा.. यह फिलहाल बाहर नहीं आया है।
सनी देओल का नया धमाका- धमाकेदार एक्शन फिल्म FINAL
फिल्म के लिए स्क्रीनटेस्ट और फोटोशूट्स का सिलसिला शुरु हो चुका है और अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मुख्य किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। जबकि साथ में काजोल के होने की भी चर्चा है।

तानाजी अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है। कोई शक नहीं कि अजय देवगन की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है.. क्योंकि शायद पहली बार अजय देवगन को इस तरह के अवतार में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications