'क्रेजीवाला' का केजरीवाल से कोई लेना-देना नहीं: प्रसाद

Telugu spoof on Kejriwal to encourage voting: Director Mohana Prasad
पूरा देश आने वाले लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहा है। जहां राजनैतिक दल एक से बढ़कर एक रैलियां करके और प्रचार करके वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं फिल्मी और टीवी जगत भी पीछे नहीं है वोटरों को जागरूक करने में।

देश के राजनेताओं पर फिल्में बनना आम बात है लेकिन वो फिल्में चुनावों के ठीक पहले रिलीज हो तो यह अपने आप में एक खास बात हो जाती है। इसलिए तेलुगू फिल्म 'क्रेजीवाला' काफी चर्चा में है।

जिसे की कहा जा रहा है कि यह दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आधारित है। जिसका की पुरजोर विरोध फिल्म निर्देशक मोहन प्रसाद ने किया है।

Did You KnOW: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी बनेगी फिल्म

फिल्म निर्देशक मोहन प्रसाद का कहना है कि हास्य से भरपूर आगामी तेलुगू फिल्म 'क्रेजीवाला' आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की मजाकिया नकल है, लेकिन यह फिल्म उन पर आधारित नही है। यह फिल्म देश में मतदान के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है।

प्रसाद ने कहा कि "मैं स्वीकारता हूं कि प्रचार संबंधी पोस्टरों में एम.एस. नारायण का गेटअप केजरीवाल जैसा है, लेकिन हमारा उद्देश्य आप नेता पर फिल्म बनाना नहीं है। इस फिल्म के जरिए हम लोगों को वोट देने, अपना नेता चुनने और अपना भाग्य खुद बदलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमने सिर्फ केजरीवाल जैसे गेटअप का प्रयोग किया है। यह सब सिर्फ कुछ जिज्ञासा पैदा करने और पार्टी की कुछ अच्छी विचारधाओं पर जोर देने के लिए है।"

Did You Know: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर भी फिल्म बनने जा रही है। मोदी पर फिल्म बनाने का बीड़ा उठाया है फिल्ममेकर मितेश पटेल ने। जिनका कहना है कि उन्होंने मोदी के जीवन को पढ़ा है जो कि काफी प्रभावशाली है। इसलिए उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की सोची है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X