दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेता नागेश्वर राव का निधन

 Telugu cinema icon Akkineni Nageswara Rao is dead
तेलुगू सिनेमा का बड़ा नाम और दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेता नागेश्वर राव का हैदरबाद में बुधवार को निधन हो गया, वह 91 साल के थे और काफी दिनों से आंत के कैंसर से जूझ रहे थे। घरवालों ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी और कहा कि आज सुबह जब नागेश्वर राव को जगाने की कोशिश की तो पता चला उन्होंने नींद में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है।

नागेश्वर रॉव फिल्मी सिनेमा का एक बड़ा नाम था। 20 सितंबर, 1924 को जन्मे राव ने 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। राव ने तेलुगू के साथ ही तमिल में भी कुछ फिल्में कीं। वह थियेटर कलाकार भी थे तो उन्होंने पर्दे पर महिलाओं की भूमिका को भी चरितार्थ किया था। 1944 में उन्होंने तेलुगू फिल्म 'सीताराम जननम' में प्रमुख भूमिका निभाई।

उनकी कुछ यादगार फिल्मों में 'बतासरी', 'देवदासु' और 'प्रेम नगर' शामिल हैं। वह इन दिनों अपने बेटे एक्कीनेनी नागार्जुन और पोते एक्कीनेनी नागा चैतन्य के साथ तेलुगू पारिवारिक फिल्म 'मनम' के लिए शूटिंग कर रहे थे। 2011 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

नागेश्वर राव के जाने से तेलुगू सिनेमा समेत पूरा बॉलीवुड दुखी है। फिल्मी कलाकारों और देश की जानी मानी हस्तियों ने नागेश्वर राव के निधन पर गहरा शोक जताया है औऱ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और कहा है कि भगवान उनके घरवालों को इस गम से लड़ने की शक्ति दे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X