इस फेमस एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर ट्रैफिक होम गार्ड पर उठाया हाथ, फाड़ दिए कपड़े, देखें वायरल वीडियो

Sowmya Janu Abusive Video: हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तेलुगु एक्ट्रेस सौम्या जानू को ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक होम गार्ड के साथ मारपीट करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है
यह घटना तब हुई जब सौम्या जानू बंजारा हिल्स में गलत डायरेक्शन में अपनी जगुआर कार चला रही थीं, जिसे एक ट्रैफिक होम गार्ड ने रोका जो अपनी ड्यूटी कर रहा था। वीडियो पर लगे टाइमस्टैंप के मुताबिक, ये घटना शनिवार शाम करीब 8:24 बजे की है।
वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आसपास खड़े लोगों के इंटरफेयर करने के बावजूद, एक्ट्रेस ने ट्रैफिक होम गार्ड पर चिल्लाती रहीं और उनके साथ बदतमीजी करती रहीं। हालात उस वक्त बिगड़ गए जब उन्होंने ट्रैफिक होम गार्ड पर शारीरिक हमला किया, जो घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि सौम्या ने होम गार्ड के कपड़े फाड़ दिए और उनका फोन भी जब्त कर लिया।
हमले के बाद, ट्रैफिक होम गार्ड ने ट्रैफिक होम गार्ड बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत की और घटना का पूरा का पूरा ब्यौरा दिया और वायरल वीडियो इस्तेमाल करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ सबूत भी पेश किए। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है और सौम्या जानू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
कौन हैं सौम्या जानू
सौम्या जानू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। वो फिल्म 'ओराटा- आई लव यू' (2007), 'मगुवा' (2013) और 'सूरी वर्सेज़ वरलक्ष्मी' (2015) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनसे गार्ड ने बदतमीजी से बात की थी। उस वजह से ही उन्होंने गुस्से में उनके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस की तरफ से उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











