'दिन में कहते हैं अम्मा और रात में बिस्तर पर... रोल देने के बदले में एक्ट्रेस के साथ गंदी हरकत

Sandhya Naidu Casting Couch: बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अक्सर कई सारी हसीनाएं कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आती है। साल 2018 में तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने भी कास्टिंग काउच को लेकर कई सारे सनसनीखेज खुलासे कर दिए थे। यहां तक कि उन्होंने सड़क पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था।
बाद में मशहूर तेलुगू अभिनेत्री संध्या नायडू ने भी खुलकर कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी। प्रेस मीट के दौरान उन्होंने बताया था कि "मुझे जितने भी कैरेक्टर मिले हैं वह ज्यादातर आंटी और मां के थे। वही लोग दिन में मुझे शूटिंग सेट पर अम्मा का कर बुलाते थे और रात में मुझे सोने के लिए बुलाया करते थे।"
संध्या नायडू ने आगे बात करते हुए बताया था कि "उनमें से एक ने तो मुझे यह भी पूछ लिया था कि मैं क्या पहना हुआ है और क्या वह ट्रांसपेरेंट है।" इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि जब भी किसी फिल्म में उनका ऑफर मिलता था तो उनसे पूछा जाता था कि रोल देने के बदले में उनको क्या मिलेगा।
संध्या नायडू ने तो इस दौरान यह भी दावा किया था कि रोल देने के बाद में व्हाट्सएप चैट करने के लिए उनको फोर्स भी किया जाता था। इसी के अलावा एक अन्य एक्ट्रेस सुनीता रेड्डी ने भी इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शूटिंग सेट पर बाहर कपड़े चेंज करने पड़ा करते थे। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि उन्हें कीड़ों की तरह ट्रीट किया जाता था।


Click it and Unblock the Notifications