तेलुगु एक्टर विजय साई ने की आत्महत्या..काम नहीं मिलना बताई जा रही वजह
तेलुगु फिल्मों के जाने माने एक्टर विजय साई ने आत्महत्या कर ली और उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित घर पाया गया।जानकारी मिलने के बाद पुलिस विजय साई के घर पहुंची ।रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत आत्महत्या करने की वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजय साई की पहचान तेलुगु सिनेमा में कॉमेडियन एक्टर के तौर पर थी। उन्होंने नुव्वी कुव्वाली, कीर्थीनाम जैसी तेलुगु फिल्मों में काम किया जिससे उन्हें नई पहचान मिली। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री विजय साई की मौत की खबर से काफी शॉक्ड है।

पुलिस आत्महत्या का कारण पता करने की कोशिश कर रही है और साथ ही प्रथम दृष्टि में डिप्रेशन और वित्तीय समस्या से घिरा होना भी एक बड़ा वजह माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विजय साई की निजी जिंदगी में भी समस्या चल रही थी और साथ ही काम ना मिलने की वजह से वो काफी परेशान थे।


Click it and Unblock the Notifications