33 उम्र के तेलुगू अभिनेता उदय किरण अपने घर में लटकते पाये गये

Telugu actor Uday Kiran commits suicide
अभी सिनेजगत अभिनेत्री जिया खान के मौत की खबर से उबर भी नहीं पाया था कि एक ओर फिल्म स्टार ने बेहद ही कम उम्र में मौत को गले लगा लिया। हम बात कर रहे हैं तेलुगू फिल्मों के अभिनेता उदय किरण की, जो कि अपने घर में लटकते हुए पाये गये। मात्र 33 साल की उम्र में दुनिया को यूं उदय अलविंदा कह देंगें यह किसी ने नहीं सोचा था।

कहा जा रहा है कि जिस समय उन्होंने खुद को फांसी लगायी थी वह अपने घर में अकेले थे, उनकी पत्नी विशिता किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। बार बार फोन करने पर भी जब किरण ने उनका फोन नहीं उठाया तो वह घबराकर घर वापस लौटीं और किरण को जुबिली हिल्स अपोलो हॉस्पीटल ले गईं, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि उनके घर से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही उनकी पत्नी विदिशा ने किसी भी तनाव या कारण की बात कही।

अपने पति की मौत से स्तब्ध पत्नी विदिशा अभी ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह किसी भी सवालों का जवाब दे सकें। फिलहाल पुलिस को अभी यह आत्महत्या का ही मामला लगता है।

पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि खुदकुशी की घटना की कोई वजह सामने नहीं आ पाई है। उनके घर से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आपको बता दें कि 26 जनवरी 1980 को जन्में उदय ने तेलुगू फिल्म 'चित्ररम' से साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके बाद 'नुव्वु नेनु' और 'मानसांथा नुव्वे' जैसी कई सफल फिल्में कीं।

उन्होंने 'पोई' और 'पेन सिंगम' जैसी तमिल फिल्में भी की हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में उन्होंने अपनी लंबे समय की महिला मित्र विशिता से शादी की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X