सिद्धार्थ शुक्ला की मर्सिडीज से भिड़ गई स्कॉपियो, बाल-बाल बचे
'बालिका वधु' फेम सिद्धार्थ शुक्ला गुरूवार को कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे। दरअसल, सिद्धार्थ अपनी मर्सिडीज से कहीं जा रहे थे, जब एक स्कोर्पियो आकर उनके कार से भिड़ गई।

एक्सीडेंट मुंबई के अंधेरी में डीएन नगर में हुआ। जिसके बाद सिद्धार्थ बेहोश हो गए। सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन डी एन नगर पुलिस थाने में इस दुर्घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ अपनी मर्सिडीज बेंज कार से कही जा रहे थे कि रास्ते में वे बेसुध हो गए और कार को कंट्रोल नहीं कर पाए।
उनकी कार एक स्कॉर्पियो कार से टकरा गई। लोगों ने सिद्धार्थ को मर्सिडीज से निकाला और पास ही बस स्टॉप पर बैठा दिया, फिर उन्हें होश में लाया गया।
खबरों में यह भी है कि एक्सीडेंट के वक्त दोनों गाड़ियों के ड्राइवर नशे में थे। सिद्धार्थ भी किसी पार्टी से लौट रहे थे। हालांकि, सिद्धार्थ ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है। आपको बता दें, कि सिद्धार्थ इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड में एंट्री मार चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications