एशा के बदन पर पड़ गए हैं छाले

ईशा ने कहा, "निर्देशक मयूर पुरी और फाइट गुरु परवेज भाई यह भूल गए थे कि मैं एक नाजुक लड़की हूं। यह मेरे जीवन का अत्यधिक शारीरिक मेहनत वाला अनुभव था।" ईशा अंतिम बार फिल्म 'हाईजैक' में दिखी थीं। कमाल अमरोही की फिल्म 'रजिया सुल्तान' के लिए राजस्थान के रेगिस्तानों में ईशा को शूटिंग के लिए एक ऊंट की सवारी करनी पड़ी।
ईशा कहती हैं, "फिल्म 'रजिया सुल्तान' में मम्मी ऊंट पर बैठकर गा रही थीं। मैं दर्द से घबरा रही थी। मैं 10 दिनों तक किसी व्यवसायिक व्यक्ति की तरह अरजान बाजवा, चंदन रॉय सान्याल और सुधांशु पांडे के साथ ऊंट की सवारी कर रही थी। इस दल में मैं अकेली लड़की थी लेकिन लोग ये बात भूल गए। पर यदि मेरी बात की जाए तो मैं ऊंट पर ठेठ राजस्थानी परिधान कुर्ता-लुंगी में आकर्षक दिख रही थी।"
उन्होंने कहा कि 'टेल मी ओह खुदा' की शूटिंग तीन अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग की तरह थी। ईशा ने बताया, "हमने तीन अलग महाद्वीपों में तीन अलग फिल्मों के साथ शूटिंग की थी। मैंने तुर्की में ऋषि कपूर और जैसलमेर में विनोद खन्ना के साथ शूटिंग की।" अब ईशा फिल्म के अंतिम हिस्से में अपने पिता धर्मेद्र और मां को साथ देखना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications