हेमा को धर्मेंद्र से पहले याद आए अमिताभ बच्चन

ऐसा पहला मौका होगा जब धर्मेंद्र किसी फिल्म में पहली बार अपनी बेटी ईशा के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगे। हेमा इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक हैं। हेमा ने खुद ही एक इंटरव्यू में कहा, सबसे पहले हमने यह भूमिका अमिताभ जी को ऑफर की थी। लेकिन किन्हीं कारणों से वह इसे स्वीकार नहीं कर पाए।
कोई भी वजह हो लेकिन मैं अमित जी के इस इंकार से खुश हूं क्योंकि अब पर्दे पर धरम जी इस फिल्म में अपनी बेटी के साथ काम करेंगे। टेल मी ओ खुदा एक ऐसी लड़की की कहनी है जो पूरी फिल्म में अपनी जड़ों की तलाश करती नज़र आएगी। इसमें ईशा और धर्मेंद्र के अलावा विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अर्जन बाजवा और सुधांशु पांडे भी नज़र आएंगे।
More from Filmibeat
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन इशा देओल टेल मी ओ खुदा धर्मेंद्र बॉलीवुड हेमा मालिनी bollywood dharmendra esha deol hema malini tell me o khuda


Click it and Unblock the Notifications











