MeToo केट शर्मा- सुभाष घई बोले, मेरे साथ रात नहीं गुजारोगी तो मैं अपनी फिल्म में काम नहीं दूंगा
Recommended Video

मी टू अभियान से जुड़कर सामने आ रही बॉलीवुड की कई महिलाओं ने अपने साथ हुई घटनाओं को उजागर किया है..इस मामले में हाल ही में सुभाष घई पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके ऊपर सुभाष घई ने मानहानि का केस करने की बात कही थी। एक बार फिर से फिल्ममेकर सुभाष घई पर एक टीवी एक्ट्रेस केट शर्मा ने छेड़छाड़ करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि केट का कहना है कि सुभाष घई ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। उनका कहना है कि उन्होने उनके जबरन गले लगाने और किस करने की कोशिश की थी।
इसके अलावा केट शर्मा ने कहा कि उन्होने 6 अगस्त को उनके अपने घर बुलाया था और वहां पर करीब 5 से 6 लोग पहले से मौजूद थे। सबके सामने सुभाष घई ने उनका मसाज करने के लिए कह दिया।

केट बताती है कि उनके लिए वो काफी ज्यादा शॉकिंग था लेकिन सीनियॉरिटी देखते हुए उन्होने 5 मिनट उनको मसाज दिया और हैंड वाश करने के लिए बाथरूम में चली गई।
केट ने आगे बताया कि बाथरुम में आने के बाद उन्होने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि कुछ जरूरी बातें करनी है। जब मैं उनके कमरे में पहुंची तो उन्होने मुझे दबोच लिए और जबरन किस करने की कोशिश करने लगे।
केट ने जब इसका विरोध किया तो उन्होने कहा कि वो अगर रात भर उनके साथ नहीं रुकेंगी तो वो उनको फिल्म में लॉच नहीं करेगें। खैर ये सब खुलासे काफी ज्यादा चौकाने वाले है और सुभाष घई इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications