फेमस टीवी एक्टर का 22 साल की उम्र में हो गया देहांत, सड़क पर जाते हुए ट्रक ने मारी टक्कर

Aman Jaiswal

Aman Jaiswal Passes Away: टेलीविजन एक्ट्रेस अमन जैसवाल का दुखद सड़क हादसे में निधन हो गया। वह सिर्फ 22 साल के थे। उन्होंने 'धरतीपुत्र नंदिनी' शो में लीड रोल निभाया था। उनके असामयिक निधन की खबर की पुष्टि धरतीपुत्र नंदिनी के राइटर धीरज मिश्रा ने की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन की बाइक को हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जब वह ऑडिशन के लिए जा रहे थे। धीरज मिश्रा ने इंडिया टुडे को बताया, "अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।"

अमन का शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' नजारा टीवी चैनल पर रिलीज होता है। शो का प्रोमो शेयर करते हुए उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा और हीरो बनने के अपने सपनों के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, "चार साल पहले, एक छोटे से शहर के एक जवान लड़के का हीरो बनने का सपना था, लेकिन उसके पास दिशा की कमी थी। अपने परिवार के विरोध का सामना करने के बावजूद, उसने एक हिम्मत भरा कदम उठाया और अपने सपने को पूरा करने के लिए शहर चला गया।"

उन्होंने आगें में लिखा- "रास्ते में, उसे कई असफलताओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अटूट दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ डटा रहा। आज, उसकी कोशिशे रंग लाई हैं और उसने हीरो बनने का अपना सपना हासिल कर लिया है.. जर्नी जारी है और निस्संदेह उसके लिए अभी और भी बड़ी चीजें आनी बाकी हैं और आप जानते हैं कि वह लड़का मैं हूं.. आखिरकार मैंने यह कर दिखाया।"

अमन जैसवाल ने 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' और 'उड़ारियां' जैसे शो में भी काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: aman jaiswal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X