मुंबई हमलों पर टेलीफिल्म

यह टेलीफिल्म आतंकवादियों के हमले का शिकार बने लोगों के परिवारिक सदस्यों की व्यथा का वर्णन है। इसमें उन लोगों की भावनाओं को भी उकेरा गया है जिन्होंने अपने घर से इस हादसे को देखा था।
टेलीफिल्म में कई कहानियां होंगी जो एक-दूसरे के समानांतर चलेंगी। प्रत्येक कहानी त्रासदी का एक अलग निजी बयान होगी।
कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे, चर्चित शो 'बालिका वधू' के निर्माण के लिए प्रसिद्ध 'स्फीयर ओरिजन' ने इस टेलीफिल्म का निर्माण किया है।


Click it and Unblock the Notifications











