तेलंगाना में लोगों ने 'मसीहा' सोनू सूद के नाम पर बनाया मंदिर, लगाई मूर्ति- एक्टर ने दिया रिएक्शन
साल 2020 में एक्टर सोनू सूद ने हजारों लोगों ने जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया है। दिहाड़ी मजदूर हों, छात्र हों या बेरोजगार युवा हों.. सोनू सूद ने जरूरतमंदों को हर तरह की मदद दी और अभी भी उनका काम जारी है। जिसका नतीजा है कि लोग उन्हें मसीहा मान रहे हैं।
आंध्रप्रदेश में सोनू सूद के लिए स्थानीय निवासियों ने एक मंदिर बना दिया है। तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक्टर के नाम पर मंदिर बनाया है, जहां सोनू सूद की प्रतिमा भी लगी है, सभी ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने अपने प्यार और सम्मान को एक्टर के प्रति व्यक्त किया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा- ये वाकई में मेरे लिए बहुत ज्यादा खुशी की बात है मगर मैं ये बता देना चाहता हूं कि ये सब मैं डिजर्व नहीं करता। मैं सिर्फ एक आम आदमी हूं जो अपने भाइयों और बहनों की मदद करता है।


Click it and Unblock the Notifications