हैदराबाद लाइव शो से पहले मुसीबत में दिलजीत दोसांझ, तेलंगाना सरकार ने कड़े शब्दो में जारी किया नोटिस!

Diljit Dosanjh Telangana Government Notice- दिलजीत दोसांझ इस वक्त मुश्किल में हैं क्योंकि शो से पहले ही तेलंगाना सरकार ने उनके लिए एक नोटिस जारी कर दिया है।
दरअसल 15 नवंबर दिलजीत का एक शो हैदराबाद में होने वाला है और इसके पहले ही सरकार ने कुछ शर्तें रखते हुए दिलजीत दोसांझ के लिए नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में शराब, ड्रग्स या हिंसा को पुश करने वाले गानों को गाने से बचने के लिए खुले तौर पर कहा गया है।
सरकार का मानना है कि युवाओं को किसी भी चीज के लिए इनफ्लुएंस करने में गानों का बहुत बड़ा योगदान होता है। सभी जानते हैं कि दिलजीत की फैन फॉलोविंग शानदार है।
सरकार यहीं नहीं रुक बल्कि इस नोटिस में शो के दौरान ड्रग्स को लेकर "बच्चों का उपयोग न करने" की भी चेतावनी दी गई है। ये भी कहा गया है कि तेज आवाज और चमकती रोशनी भी बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक है।
दिल्ली में गए थे ड्रग्स वाले गाने
नोटिस के साथ सरकार ने एक वीडियो प्रमाण के तौर पर साझा किया है। इस नोटिस में दिलजीत के दिल्ली में हुए टूर का जिक्र है। कहा गया है कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उन्होने शराब, ड्रग्स और हिंसा को लेकर गाने गाए थे।
दिल-लुमिनाती टूर
पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इस वक्त एक टूर पर हैं जिसका नाम दिल-लुमिनाती टूर है। कहा जा रहा है कि पूरे देश के करीब 10 शहरों में शो करेंगे। इस शो में ढेरों लोग जमा होने वाले हैं और चंढीगढ़ में भी ये शो होना है। अब तेलंगाना सरकार की इस नोटिस के बाद दिलजीत दोसांझ इसको किस तरह से मैनेज करेंगे ये तो देखने वाली बात ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications