Telangana Election- लाइन में लगकर अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी ने डाला वोट, तस्वीरें वायरल!

Telangana Election- तेलंगाना चुनाव 2023 चर्चा का हिस्सा है और इस वक्त सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी जैसे सितारों को पोलिंग बूथ पर स्पॉट किया गया है।
बता दें कि ये सभी सितारे लाइनों में लगकर वोट कास्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन की बात करें तो वो गुरुवार सुबह हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में दिखे। पुष्पा स्टार को मतदान केंद्र पर कतार में खड़े देखा गया। इसका एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ऑनलाइन सामने आए एक अन्य वीडियो में, अभिनेता को अपनी तर्जनी पर चुनावी स्याही दिखाते हुए देखा गया।अल्लू अर्जुन ने मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए शटरबग्स से कहा, "मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आएं और जिम्मेदारी से अपना वोट डालें।"
जूनियर एनटीआर
आरआरआर से धमाका करने वाले जूनियर एनटीआर को लाइन में खड़े देखा जा सकता है। लोग लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। मतदान केंद्र में बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के एनटीआर शालीनता से खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। एनटीआर के इस अंदाज ने लोगों का दिल जी लिया है।
चिरंजीवी
दिग्गज अभिनेता और राजनीति का हिस्सा रहे चिरंजीवी भी इस दौरान काफी सिंपल लुक में नजर आए हैं। मेगास्टार इस दौरान अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी सुरेखा और बेटी भी मौजूद थी। इस दौरान उन्होने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था और हमेशा की तरह स्वैग में लग रहे थे। चिरंजीवी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
एसएस राजामौली
बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों के साथ छा जाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली भी वोट डालने पहुंचे थे। उन्होने स्याही दिखाते हुए बताया है कि वो वोट डाल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











