'मकान मालिक ने किराए के बदले मांगा सेक्सुअल फेवर', इस अभिनेत्री ने शर्मनाक हरकत से उठाया पर्दा!

tejaswini pandit

अक्सर देखा जाता है कि अभिनेत्रियां कुछ ऐसे खुलासे कर देती हैं जोकि कि काफी झकझोर देने वाले होते हैं। लोगों को तब लगता है कि जिनके आगे पीछे फैंस की लाइन लगती है उन्होने क्या क्या सहा है। इस वक्त एक ऐसा ही खुलासा अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित ने किया है। तेजस्विनी पंडित एक मशहूर एक्ट्रेस हैं और फैंस उनको काफी प्यार करते हैं। उन्होने एक अनुभव शेयर करते हुए बताया कि किस तरह से उनके मकान मालिक की तरफ से किराया ना देने के बदले घटिया ऑफर मिला था।

अभिनेत्री ने ये भी बताया कि उनके मकान मालिक उस वक्त के मौजूदा पार्षद भी था। तेजस्विनी के मुताबिक, ''ये पूरी घटना साल 2009-10 के की है और मैं सिंहगढ़ रोड (पुणे में) के किराये के अपार्टमेंट में रहती थी।

उस वक्त मेरी एक-दो फिल्में ही रिलीज हुई थीं। जिस अपार्टमेंट में मैं रहती थी उसका मकान मालिक एक नेता भी था। जब किराया देने मैं उसके ऑफिस पर पहुंची थी तो उसने ऑफर दे डाला।

पानी का गिलास उसके चेहरे पर फेंक दिया

पानी का गिलास उसके चेहरे पर फेंक दिया

उसके इस ऑफर को सुनकर मैने टेबल पर रखा पानी का गिलास उसके चेहरे पर फेंक दिया। मैं ऐसे काम करने के लिए इस पेशे में नहीं आया था, वरना मैं किराये के अपार्टमेंट में नहीं रहती।''

मेरा पेशा और मेरी आर्थिक स्थिति

मेरा पेशा और मेरी आर्थिक स्थिति

इसके अलावा उन्होने बताया, ''उस व्यक्ति ने मेरा पेशा और मेरी आर्थिक स्थिति को कम आंका था और ऐसी पेशकश की थी। ये मेरे लिए काफी बड़ा अनुभव था।'' अभिनेत्री का ये बयान काफी चर्चा में है और जो भी इस बात को सुन रहा है वो दंग रह जा रहा है।

मराठी एक्ट्रेस हैं

मराठी एक्ट्रेस हैं

तेजस्विनी पंडित एक मराठी एक्ट्रेस हैं और कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। तेजस्विनी ने साल 2004 में मराठी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी और लोगों को उनका अभिनय काफी पसंद आया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं और आने वाला साल उनके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इस साल उनकी कुछ अच्छी फिल्म फ्लोर पर हो सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X