..................... Tejas: Director Sarvesh Mewara reveals the secrets behind the dialogues of Kangana Ranaut starrer - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'तेजस' का डायलॉग वायरल, डायरेक्टर सर्वेश मेवारा ने खोले डायलॉग के पीछे के राज

By Filmibeat Desk
tejas-director-sarvesh-mewara-reveals-the-secrets-behind-the-dialogues-of-kangana-ranaut-starrer

Sarvesh Mewara On Tejas: कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है और अपने एक्शन पैक्ड सीन्स, कैनवास और देश के गौरव से भरी कहानी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। इन सब दिलचस्प एलिमेंट्स के अलावा, जो चीज लोगों को खींच रही है, वह है दमदार डायलॉग्स।

फिल्म के ट्रेलर में एक डायलॉग है- "जब संदेह हो, तो राष्ट्र के बारे में सोचो।" ये संवाद डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा की कहानी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि ये निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म रंग दे बसंती से प्रेरित है।

रंग दे बसंती के डायलॉग से प्रेरित हैं तेजस के डायरेक्टर

डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा ने कहा, "तेजस एक ऐसी फिल्म है जो फीमेल फाइटर्स के किरदार के आस-पास घूमती है, और उनकी अपनी देश के प्रति पूरी तरह से समर्पण की कहानी है। तेजस के पीछे के क्रिएटिव फोर्स रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 'रंग दे बसंती' से लिए गए रॉनी सर के डायलॉग 'कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता है उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है' ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उसी से प्रेरित होकर 'तेजस' का डायलॉग लिखा गया।"

RSVP के बैनर टेल निर्मित, 'तेजस' में कंगना रनौत बतौर लीड नज़र आएंगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और डायरेक्ट की गयी इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X