..................... Bollywood Live- अयोध्या के राम मंदिर जाएंगी कंगना रनौत Tejas Actress Kangana Ranaut will go to Ayodhya's Ram temple, the star cast of Khalnaayak seen together - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- अयोध्या के राम मंदिर जाएंगी कंगना रनौत, एक साथ नजर आई खलनायक की स्टारकास्ट

bollywood live updates

Bollywood Highlights- नया दिन और नए पेज के साथ हम आपके लिए फिर लेकर आए हैं मनोरंजन जगत की ताजा तरीन खबरें। सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री कंगना रनौत की जिनको लेकर चर्चा है कि वो अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर पहुंचेगीं।

वो अपना आने वाली फिल्म तेजस की सफलता के लिए राम मंदिर जाएंगी और रामलला से आशीर्वाद लेंगी। कंगना रनौत के फैंस इस बात से काफी ज्यादा उत्साहित हैं और लगातार बातें कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की तो ये स्टारकास्ट खलनायक की याद दिलाती है। जी हां, खलनायक की ये स्टारकास्ट एक साथ एक छत के नीचे इकट्ठा हुई है।

इस दौरान इन तीनों के अलावा अनुपम खेर और सुभाष घई भी नजर आए थे। गौरतलब है कि ये सभी सुभाष घई की वेडिंग एनिवर्सिरी पर पहुंचे थे। इस दौरान माधुरी दीक्षित के पति राम नेने भी दिखे।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 26, 2023 8:53 PM

    आयुष शर्मा की एक्शन थ्रिलर 'रुसलान' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्‍म 'रुसलान' की रिलीज की घोषणा कर दी है। यह 12 जनवरी, 2024 को रिलीज की जाएगी। यह घोषणा एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ की गई है। आयुष की 'रुसलान' का पोस्टर अद्भुत है। यह एक रोमांटिक हार्टथ्रोब से एक गतिशील एक्शन हीरो के रूप में उनके विकास को सही ढंग से दर्शाता है। यह अभूतपूर्व होने का वादा कर एक रोमांचक झलक देती है।

  • Oct 26, 2023 8:52 PM

    कैटरीना कैफ का खुलासा- 'डांसिंग मेरे सच्चे जुनून में से एक'

    टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' को मिल रही प्रतिक्रिया से अभिनेत्री कैटरीना कैफ बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि डांस उनके सच्चे जुनून में से एक है और वह इसे एक प्रशंसा के रूप में लेती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि गाने और डांस संस्कृति का हिस्सा हैं।

  • Oct 26, 2023 8:07 PM

    Bigg Boss 17: सना रईस खान की बढ़ी मुसीबतें, इस एक्टर ने वकील के खिलाफ ठोंका मानहानि का मुकदमा

    Bigg Boss 17 Update: कई हाई-प्रोफाइल मामलों में काम कर चुकीं मशहूर आपराधिक वकील सना रईस खान एक बार फिर विवादों में घिर गईं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर फैज़ान अंसारी ने बिग बॉस 17 के प्रतियोगी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।

    Bigg Boss 17: सना रईस खान की बढ़ी मुसीबतें, इस एक्टर ने वकील के खिलाफ ठोंका मानहानि का मुकदमा
  • Oct 26, 2023 7:14 PM

    पहली फिल्म 'यूटी 69' पर राज कुंद्रा ने कहा, जेल के अनुभवों को फिर से जीना चाहता था

    अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर विवादों में घिरे व्यवसायी राज कुंद्रा अपनी फिल्म 'यूटी 69' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राज कुंद्रा ने बताया कि कैसे वह जेल में अपने दिनों के पूरे अनुभव को फिर से जीना चाहते थे। फिल्म का ट्रेलर कुंद्रा के जीवन पर एक परिप्रेक्ष्य पेश करता है, जिसमें मुकदमे के दौरान मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए गए 63 दिनों पर प्रकाश डाला गया है। यह फिल्म, एक मजाकिया डार्क कॉमेडी है, जो जेल में राज के सामने आई कठिनाइयों, चुनौतियों और अप्रत्याशित दोस्ती को शानदार ढंग से दर्शाती है।

  • Oct 26, 2023 7:14 PM

    दीपिका-रणवीर की शादी की वीडियो देखकर इमोशनल हुए करण जौहर, सिंगल होने के बारे में की बात

    कॉफी विद करण का सीजन 8 शुरू हो चुका है। शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताते हैं जिसे जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड रहता है। नए सीजन के पहले ही एपिसोड में करण जौहर इमोशनल हो गए। शो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की वीडियो दिखाई गई है। जिसे देखने के बाद करण इमोशनल हो जाते हैं और अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात करते हैं।

  • Oct 26, 2023 6:08 PM

    ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद का मजाक बनाते हुए राखी सावंत ने किया सड़क पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

    Rakhi Sawant video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी राखी किसी की नकल करते हुए डांस करती हैं, कभी किसी को लेकर अपना बयान दे देती हैं तो कभी कभी अजीबों-गरीब ड्रेस पहनकर पैपराजी के साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इसमें वह ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का मजाक बना रही हैं।

  • Oct 26, 2023 5:10 PM

    'तेजस' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दरबार में की पूजा-अर्चना

    बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म कल 27 अक्तूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में 'तेजस' के प्रचार के दौरान कंगना अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। कंगना ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का दौरान करने के बाद कहा कि राम मंदिर हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा पवित्र तीर्थ स्थान बन जाएगा।

  • Oct 26, 2023 4:45 PM

    अपूर्वा का दमदार ट्रेलर जारी, धैर्य कारवा संग रोमांस करती दिखीं तारा

    बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अपनी आगामी फिल्म 'अपूर्वा' को लेकर सुर्खियों में हैं। अपूर्वा के पहले पोस्टर में तारा का खतरनाक लुक देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। अब मेकर्स ने फिल्म 'अपूर्वा' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसको देखकर दर्शक फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

  • Oct 26, 2023 4:03 PM

    देखिए परिणीति चोपड़ा की हल्दी की ये अनसीन फोटो

    हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद परिणीति और राघव की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने अपनी हल्दी की कुछ अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

  • Oct 26, 2023 2:10 PM

    उर्फी जावेद का नया लुक, कीबोर्ड से तैयार की लेटेस्ट ड्रेस

    Urfi Javed Computer Dress: उर्फी जावेद ने अपने नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर ड्रॉप कर दिया है। उर्फी का ये फैशन एक्सपेरिमेंट देख लोग अपना सिर पकड़ रहे हैं। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना के हाथ कंप्यूटर लग गया है और अब उर्फी ही कंफ्यूटर बनकर घूम रही हैं। खैर ये तो पक्का है कि हर दिन कंप्यूकर और लैपटॉप पर काम करने वाले भी इस लुक की कल्पना नहीं कर सकते थे। उर्फी जावेद ने जहां कीबोर्ड को टॉप की जगह पहनकर अपने एसेट्स को कवर किया है तो वहीं कीबोर्ड की कीज को निकालकर उसका ट्राउजर्स तैयार किए हैं।

  • Oct 26, 2023 1:22 PM

    33 साल बाद 'थलाइवर 170' में एक साथ नजर आएंगे सुपरस्‍टार रजनी और मेगास्टार अमिताभ

    'थलाइवर 170' में अभिेनेता रजनीकांत और मेगास्टार अमिताभ बच्चन 33 साल बाद फिर से एक साथ नजर आएंगे। इसको लेकर थलाइवर रजनीकांत ने अपनी खुुशी जाहिर की है। उत्साहित 'जेलर' अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर अभिनय के दो दिग्गजों की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, “33 साल बाद मैं अपने मेंटाॅॅर श्री अमिताभ बच्चन के साथ टीजे. ग्नानवेल द्वारा निर्देशित आगामी ‘थलाइवर 170’ में फिर से काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है।''

  • Oct 26, 2023 12:47 PM

    Karachi To Noida Teaser: रिलीज हुआ सीमा हैदर की फिल्म का टीजर, बवाल मचा गेने वाले हैं डायलॉग्स

    Seema Haider Karachi To Noida Teaser: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत में घुसकर सचिन मीणा के घर में रह रही सीमा हैदर पर फिल्म बन रही है। कराची टू नोएडा नाम की इस फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जानी फायरफॉक्स ने 3 मिनट का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में सीमा हैदर की किरदार का नाम सायमा हैदर खान रखा गया है। फिल्म के ट्रेलर में हिन्दुस्तान से पाकिस्तान तक के कई सीन दिखाए गए हैं। सीमा हैदर के अलावा सचिन मीणा, सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर समेत कई किरदारों को दिखाया गया है।

  • Oct 26, 2023 12:15 PM

    इस भारतीय क्रिकेटर के घर लगी आग, हादसे में गई बहन और भांजी की जान

    मुंबई के कांदिवली स्थित एक बिल्डिंग में 23 अक्टूबर को आग लग गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में कई लोगों की जान चली गयी जबकि काफी लोगों के घायल होने की खबर हैं। दरअसल सोमवार को कांदिवली में स्थित एक 8 मंजिला इमारत में आग लगने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में एक पूर्व आईपीएल क्रिकेटर की बहन और भांजी की जान चली गयी हैं।

  • Oct 26, 2023 12:07 PM

    करण जौहर के शो में 18 सालों के बाद सनी देओल का कमबैक?

    रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर करण जौहर के शो का हिस्सा बनने वाले हैं। जी हां, लगभग 18 सालों के बाद सनी इस शो में नजर आ सकते हैं। इससे पहले वो साल 2005 में कॉफी विद करण के पहले सीजन में अपने भाई बॉबी देओल के साथ शामिल हुए थे।

  • Oct 26, 2023 11:29 AM

    Video- चलती ट्रेन में युवक का जानलेवा स्टंट

    रील्स के चक्कर में आजकल का युवा अपनी जान से खेलने तक में भी नहीं कतराता है। इस वक्त एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसके देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा सकेंगे की ये बहादुरी है या बेवकूफी। वीडियो में आप देखेंगे कि चलती ट्रेन से एक लड़का पहले लटकता है और फिर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। ये युवक चलती से बाहर निकलकर खंबो को छू रहा है। कहीं पर लोहे का ट्रैक आने पर ट्रेन से निकलकर भागने लगता है और फिर से ट्रेन में चढ़ जाता है। ये सिलसिला लगातार जारी रहती है।

  • Oct 26, 2023 10:55 AM

    पोर्नोग्राफी केस के बीच शिल्पा शेट्टी ने लिया था बड़ा फैसला

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राज कुंद्रा अपनी पोर्नोग्राफी केस को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने खुलासा किया है कि केस के दौरान बड़ा फैसला लिया था।

  • Oct 26, 2023 10:33 AM

    59 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का रीमेक बनाएंगे करण जौहर?

    संगम 1964 में रिलीज हुई थी और इसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन खुद राज कपूर ने किया था और यह ब्लॉकबस्टर रही थी। कोई शक नहीं कि यदि रणवीर, दीपिका, रणबीर के साथ करण ये रीमेक बनाते हैं.. तो यह काफी धमाकेदार होने वाली है।

  • Oct 26, 2023 10:09 AM

    भूमि पेडनेकर ने बोल्ड दिखने के चक्कर में पहन लिए ऐेसे कपड़े

    भूमि नए लुक में वो काफी ज्यादा बोल्ड हो गई हैं और लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि उन्होने पहना क्या है। जी हां, वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि सफेद ड्रेस में भूमि पेडनेकर एक इवेंट पर एंट्री मारती हैं। उन्होने जिस तरह की ड्रेस पहनी थी वो काफी सेक्सी लग रहीं थीँ।

  • Oct 26, 2023 9:44 AM

    Ranveer Singh और Deepika Padukone की शादी अनदेखी तस्वीरें वायरल

    अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में कॉफी विद करण के नए शो पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने ढेरों बातें की और कई मजेदार खुलासे भी किए। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा में उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें हैं जो कि सामने आकर तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Oct 26, 2023 8:50 AM

    मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस में काटा हंगामा

    मौनी रॉय कितनी बोल्ड और हॉट हैं ये बात वो सोशल मीडिया पर साबित करती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में कातिलना लग रही हैं। उनकी नीचे की तरफ खिसकती ड्रेस को वो बार बार एडजस्ट करती दिखी रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X