हम यादव जी के... सुनते ही भड़के लालू के लाल, तेज प्रताप ने सिंगर को लगाई फटकार बोले- वल्गर गाना यहां मत गाओ
यूं तो तेज प्रताप यादव आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं हालांकि वह बिहार चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए मगर बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव के समय उनका क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा था, लेकिन फिलहाल तो तेज प्रताप यादव का एक दही -चूड़ा प्रोग्राम का वीडियो बड़ी सुर्खियों में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है वायरल हो रही इस वीडियो के बारे में जिसने देखने के बाद लोगों की मानसिकता तेजप्रताप के लिए बदलती नजर आ रही है।

तेज प्रताप यादव ने सिंगर की लगाई फटकार
जनशक्ति जनता दाल के नेता तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा का प्रोग्राम अपने सरकारी आवास पर आयोजित कराया था जिसमें तमाम पार्टी के नेता भी शामिल थे। बता दें इस कार्यक्रम का न्योता तेज प्रताप यादव ने खुद जाकर अपने पिता लालू यादव और अपने भाई तेजस्वी यादव को दिया था जिसकी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दही चूड़ा कार्यक्रम में भोज के साथ गाने बजाने का भी कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्याक्रम के दौरान मंच पर एक गायिका ने जब यादव जी वाला गाना स्टार्ट किया तभी तेज प्रताप यादव ने तुरंत गायिका को यह गाना गाने से रोका वहीं तेज प्रताप कहते हुए नजर आए 'वल्गर गाना मत गाओ यहां पूजा पाठ वाला गाना गाओ खाली यादव जी वाला गाना गाए जा रही हो भजन गाओ आज मकर संक्रांति का दिन है कृष्ण भगवान का भजन गाओ पूजा पाठ का दिन है। इस का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। तेज प्रताप यादव का यह अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है
लालू यादव भी दिखे इस दही चूड़ा कार्यक्रम में
तेज़ प्रताप यादव के पिता लालू यादव भी उनके बुलावे पर उनके सरकारी आवास में हो रहे दही चूड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। जब से तेज प्रताप यादव को पार्टी और रावड़ी निवास से निकला गया है तब से यह पहला मौका है जब लालू यादव और तेज प्रताप यादव को एक ही मंच पर देखा गया हो। लालू यादव को इस कार्यक्रम में शामिल देख लोग कयास लगाने लगे की दोनों के बीच की दूरी अब कम हो रही है। बता दें की तेज प्रताप यादव के भाई तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











