शूटिंग के बाद पहुंची होटल और कर ली सुसाइड? Tehran की प्रोड्यूसर Dana Eden की मौत ने चौंकाया, क्या है सच!
Tehran Producer Dana Eden Death: Apple TV की मशहूर सीरीज तेहरान ने धमाका कर दिया था और इसको काफी पसंद किया गया था। विवादों के साथ इस सीरीज ने जो नाम कमाया वो किसी से छिपा नहीं है लेकिन अब इस सीरीज की प्रोड्यूसर को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है।

पता चला है कि इजराइली प्रोड्यूसर डाना ईडन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। चौकाने वाली बात तो ये है कि वो मौजूदा समय में ग्रीस में थीं और तेहरान के सीजन 4 की शूटिंग कर रहीं थीं।
सबकुछ ठीक था शूटिंग खत्म होने के अगले दिन वो अपने होटल के कमरे में मृत पाईं गईं थीं और इस दौरान वो एथेंस के एक होटल में थीं। इसके बाद लोग हैरान हैं और कई तरह की अटकलों के साथ साथ कहा जा रहा है कि उन्होने आत्महत्या की है।
अचानक क्यों चली गई डाना ईडन की जान?
बता दें कि तेहरान का जब सीजन पहला बन रहा था कब ईरान ने इसको लेकर प्रोपोगेंडा करार दिया था। हालांकि उनकी मौत को लेकर क्या कारण हो सकते हैं इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह के सुबूत वहां मिले हैं इससे ऐसा लग रहा है कि उन्होने सुसाइड किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो किसी बीमारी की दवा खा रहीं थीं और कुछ दिन पहले अस्पताल में भी भर्ती हुईं थीं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि जांच के बाद पुलिस किस नतीजे पर पहुंचती है।
इस शहर में हो रही थी शूटिंग
तेहरान एक सफल वेब सीरीज है और इसके पहले तीनों सीजन धमाकेदार रहे हैं। इस वक्त डाना ईडन सीजन 4 की शूटिंग कर रहीं थीं और काफी शानदार तरीके से बना रहीं थीं। बता दें कि ग्रीस में शूटिंग हो रही थी और इस तरह से सीरीज के प्रोड्यूसर का जाना उनकी पूरी टीम को काफी हैरान कर रहा है। इसके अलावा खबर है कि बाकी सारे प्रोड्यूसर इस बात को लेकर काफी दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











