तहलका की पत्नी का Armaan Malik पर फूटा गुस्सा, कहा- 'धोखा मत देना.. दो शादियां कर लेना, क्या सिखा रहे हो'

Deepika Aryaa

Deepika Aryaa Slams Armaan Malik: टीवी जगत का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर आ गया है लेकिन अपने OTT वर्जन के रूप में। बिग बॉस OTT का ये तीसरा सीजन है और इस शो ने पहले दिन से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सबसे ज्यादा इंट्रेस्टिंग है और उससे भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग है अरमान मलिक और उनकी दो बीवियों का होना।

अरमान मलिक ने अपनी दो बीवियों कृतिका और पायल के साथ बिग बॉस में एंट्री ली है और तब से ही लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वो भला दो बीवियो को कैसे मैनेज कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अरमान मलिक को लताड़ा है और उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है।

दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि भाई हमारे बेटे ने धोखा नहीं दिया दो औरतों को, बाहर अफेयर नहीं चलाया। बाहर अफेयर चलाया घर में बीवी रखी और दो-दो शादियां कर ली। हम लोग बिग बॉस OTT में देख क्या रहे हैं, मुझे तो यही नहीं समझ आ रहा। बंदा दो बीवियों की एंट्री कराता है साथ में और सब हंसते हैं कि हमसे तो एक ही नहीं संभल रही तो भाई दो-दो लेकर बैठा हुआ है। तो इस बात का जवाब आता है कि बाहर लोग अफेयर चलाते हैं, मर्द ऐसे होते हैं कि एक बाहर रखते हैं और एक घर में रखते हैं। वो तो पाप कर रहे हैं ना मैं तो सामने ही लेकर आ गया। मैंने तो दोनों बीवियां ही एक साथ कर दीं।

दीपिका ने आगे कहा- 'बीवी की शक्ल पर साफ दिख रहा है कि उसको जब कुछ दिखा ही नहीं, उसके पति ने दूसरी जगह पर अफेयर ही चला लिया, उसे पता ही नहीं कि वो आगे क्या करे। मेरे पास एक बेटा है, मैं क्या ही करूंगी तो उसने कॉम्प्रोमाइज कर लिया। बहुत सारी औरतें होती हैं, पत्थर दिल बन जाती हैं कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं।'

दीपिका अरमान की दो शादियों को गलत बताते हुए कहती हैं- 'आपने इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इनकी एंट्री करवाकर क्या प्रूफ कर दिया। हम अपने बच्चों को क्या दिखाएंगे कि भाईसाहब धोखा नहीं देना, दो शादियां करनी हैं। यही चीज अगर एक औरत करेगी तो इतने लोग खड़े हो जाएंगे कि बस। अगर एक औरत दो मर्द के साथ एंट्री करती तो लोग बोलते ये तो कैरेक्टरलेस है और यहां लोग हंस रहे हैं देखकर। क्या सिखा रहे हो आप? मुझे समझ नहीं रहा है।

Read more about: bigg boss ott 3 armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X