तीस मार खां की बीच पार्टी में शीला की जवानी

By Jaya Nigam

फिल्म 'तीस मार खां ' के प्रमोशन के लिए निर्देशक फराह खान समेत अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ आजकल जी जान से जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए फराह खान ने जुहू बीच में एक पार्टी रखी। इससे पहले फ़िल्म का म्यूजिक भी ट्रेन में रिलीज़ किया गया।

कपड़ों के जाने माने ब्रांड प्रोवोग द्वारा आयोजित इस बीच पार्टी को मनाने के लिए तीस मार खां उर्फ अक्षय कुमार के साथ पहुंची शीला बोले तो कैटरीना कैफ को देख कर बीच पर पहुंचे फैंस झूम उठे। बीच पार्टी में फराह खान और सोनू निगम भी पहुंचे। बीच पार्टी की शुरुआत सबसे पहले गायक कमाल खान ने गीत 'वल्लाह वल्लाह' से की।

इसके बाद सोनू निगम ने 'तीस मार खां' का टाइटल सांग गाकर लोगों को मदमस्त कर दिया। फिर कैटरीना ने जो सुनहरे काम वाली नीली चोली और लाल लहंगा पहने थीं उन्होंने 'शीला की जवानी' गीत पर मस्त डांस किया और उनके साथ अक्षय कुमार ने भी डांस किया।

इसके बाद गायक देबोजीत व अभिजीत ने 'हैप्पी एन्डिंग' गीत गाया। फ़िल्म की निर्देशिका फरहा खान ने कहा कि, प्रोवोग की यह बीच पार्टी बहुत ही अच्छी है और अपने प्रशंसको के साथ इस तरह की पार्टी करना मेरे लिए बहुत ही अलग अनुभव है। यह फ़िल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है आप सभी देखें और मजा लें।

अक्षय कुमार ने कहा कि ' फ़िल्म का इस तरह का प्रोमोशन पहने न सुना न देखा है मुझे बहुत ही मजा आया आप सभी के साथ, मेरी इस फ़िल्म को सभी देखें।' कैटरीना ने कहा कि ' अभी आपने मेरा यह डांस 'शीला की जवानी' यहाँ देखा है अब इसे फ़िल्म में देखें'' इस बीच पार्टी की एंकरिंग रघु व राजीव ने जिन्होंने इस फ़िल्म में भी अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X