'तीस मार खां' की रिलीज की तारीख बदली?

By Jaya Nigam

फिल्म उद्योग के लिए क्रिसमस हमेशा खास होता है, यह सीजन फिल्म चलने के लिहाज से एकदम आदर्श होता है। क्रिसमस की छुट्टियां पूरी दूनिया में होती हैं और लोग मस्ती के फुल मूड में होते हैं। बॉलीवुड में इस बार क्रिसमस के मौके पर 2 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। तीस मार खां और टूनपुर का सुपरहीरो। तीस मार खां की रिलीज के लिए फराह खान की बेकरारी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है जो पूरे भारत में अक्षय-कैटरीना के साथ घूम-घूम कर अपनी फिल्म का प्रचार कर रही हैं।

पढ़ें - शीला की जवानी पर पड़ा डाका

भारत में यह फिल्म क्रिसमय से ठीक पहले शुक्रवार यानी 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन अमेरिका और यूके में इसके रिलीज की तारीख में अचानक बदलाव किया गया है। अब इन दोनों देशों में फिल्म 22 दिसंबर यानी बुधवार को रिलीज होगी। हालांकि मध्य एशिया में यह फिल्म भारत में रिलीज के ठीक एक दिन पहले यानी 23 दिसंबर को रिलीज होगी। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही दूसरी फिल्म टूनपुर का सुपरहीरो ने भी अपनी रिलीज में आकस्मिक बदलाव किये हैं।

अचानक फिल्म की रिलीज से संबंधित ये बदलाव क्यों किये जा रहे हैं इस बारे में फराह खान का स्पष्टीकरण अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। लेकिन इतना जरूर है कि ती स मार खां की रिलीज के लिए क्रिसमस एक बढ़िया मौका था। पिछले साल इस सीजन में आई फिल्म 3 इडियट्स ने बॉलीवुड की सफलता के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। इस फिल्म को बाहरी देशों में भी बेहद पसंद किया गया था। इससे पिछले साल 2008 में आई गजनी और 2007 में आई तारे जमीं पर ने भी सफलता के शिखर को चूमा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X