..................... Technical side of movie-making fascinates me: Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

हॉलीवुड फिल्मों को डायरेक्ट करेंगी वैश्या 'रज्जो'!

रितिक रोशन के साथ फिल्म 'कृष 3' और वैश्या का किरदार निभाने वाली फिल्म 'रज्जो' को लेकर खासी चर्चा में है अभिनेत्री कंगना रनाउत। कम समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली कंगना का कहना है कि उन्हें फिल्म का तकनीकी पक्ष काफी पसंद आता है इसलिए वह ऐसी फिल्में साइन करती हैं जिससे कि वह अपीलिंग लगे। मुझे अच्छा लगता है फिल्म का टैक्निकल पक्ष देखना।

शायद कंगना की इसी दिलचस्पी की वजह से वह भविष्य में हॉलीवुड की फिल्में बनाना चाहती हैं। बेहद ही सुंदर और सेक्सी कंगना ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनकी एक विदेशी फिल्म का निर्देशन करने की योजना है। इससे पूर्व कंगना ने एक आस्ट्रेलियाई लेखक के सहयोग से लिखी लघु फिल्म का निर्देशन किया था। इसे अमेरिका में फिल्माया गया था।

मालूम हो कि विश्वास पाटिल के निर्देशन में बनी 'रज्जो' 15 नवंबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म रज्जो में वह एक वैश्या का रोल कर रही है जिसमें उनके कोस्टार हैं 17 साल के पारस।

विश्वास पाटिल की इस फिल्म में कंगना, पारस के अलावा जयाप्रदा, महेश मांजेरकर और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म में महेश मांजरेकर किन्नर का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं प्रकाश राज एक भ्रष्ट नेता के रूप में फिल्म में नजर आयेंगे। फिल्म में कई मुजरे होंगे जिन्हें कि कोरियोग्राफ गणेश आचार्या ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X