2.0 टीजर- अक्षय कुमार का धमाका- देशभक्ति+ एक्शन, थियेटर में मचेगा तलहका
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म के निर्देशक शंकर ने इसकी जानकारी दी थी। जल्द ही फिल्म के स्पेशल इफैक्ट्स का खत्म हो जाएगा। बता दें, यह फिल्म 350 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म का पहला टीजर 15 अगस्त को रिलीज कर दिया जाएगा।
रिकॉर्ड बनाने को तैयार खान सुपरस्टार- 2019 में बैक टू बैक सातवीं ब्लॉकबस्टर
15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड रिलीज होने वाली है, जिसके साथ 2.0 का टीजर जोड़ा जाएगा। यानि की थियेटर में दर्शकों को अक्षय कुमार का डबल धमाका मिलेगा। गोल्ड के देशभक्ति अवतार के साथ 2.0 का एक्शन अंदाज।जाहिर है अक्षय फैंस के लिए यह मजेदार सरप्राइज होगा।

2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 2.0 दिवाली 2017 से पोस्टपोन होती आ रही है, लिहाजा अब फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से शुरु किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











