धमाका..हो जाइए एक और शानदार फिल्म के लिए तैयार...नाम बाबूमोशाय बंदूकबाज!
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अगली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज का टीजर पोस्टर।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। इस पोस्टर में नवाजुद्दीन लुंगी में दिख रहे हैं। पोस्टर देख कर ही पता चल रहा है ये नवाजुद्दीन सिद्दिकी का एक और धमाका है जिसमें वो कमाल करने वाले हैं।
बेहद सिंपल इस पोस्टर में नवाजुद्दीन बंदूक के साथ दिख रहे हैं। इनका कैरेक्टर इसमें काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है ।फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज इस साल मई में रिलीज़ हो सकती है। मीडिया रिर्पोट्स की माने तो मेकर्स को स्पेशल डांस नंबर के लिए अब तक कोई नहीं मिल पाया, इसलिए फिल्म की रिलीज़ डेट तय समय से आगे कर दी गई है।

हालांकि फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है, लेकिन आइटम नंबर गाने के लिए शूटिंग अभी तक सिर्फ इसलिए नहीं हो पाई है, क्योंकि इसके लिए कोई सही लड़की नहीं मिली है।
नवाजुद्दीन अब ऐसे स्टार बन गए जो जिस भी फिल्म में हो उसमें उनके सामने कितना भी बड़ा स्टार हो वो अपनी छाप छोड़ देते हैं और कहीं ना कहीं सामने वाला फीका पड़ जाता है। बहरहाल, यहां देखिए नवाजुद्दीन के बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications