#Teaser - बॉलीवुड..हॉलीवुड..भोजपुरी और अब मराठी फिल्मों में बजेगा इनका डंका!
प्रियंका चोपड़ा लगता है बॉलीवुड और हॉलीवुड में परचम लहराने के बाद अब क्षेत्रिय फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के Purple peeble प्रोडक्शन में हनी फिल्म वेंटिलेटर का टीजर रिलीज हो गया। मराठी फिल्म वेंटिलेटर में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी एक्टिंग करते नजर आएंगे।
[Good News..एक 'फैसला' और डायरेक्टर..एक्टर..फैन्स सब की 'मुश्किल' खत्म!]
फिल्म को डायरेक्ट राजेश मापुशकर ने किया है जो फरारी की सवारी जैसी अच्छी फिल्में बना चुके हैं और प्रोड्यूस प्रियंका चोपडा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर रही हैं।हाल में ही इस फिल्म का पोस्टर लांच किया गया था जिसमें अनिल कपूर आए थे।
[बॉलीवुड का ये एक सवाल कटप्पा और बाहुबली को भी फेल कर देगा!]
अनिल कपूर ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ भी की थी और कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं और उन्होंने यहा तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा का फिल्म में कैमियो अपीयरेंस भी हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो जाहिर है फिल्म को सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता है।बहरहाल, आप भी देखिए फिल्म का टीजर।


Click it and Unblock the Notifications