TEASER: इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया'- जबरदस्त है फिल्म की पहली झलक

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म चीट इंडिया का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में इमरान भ्रष्ट शिक्षक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो शिक्षा के नाम पर सिर्फ पैसे कमाना चाहता है। भले ही इसके लिए चीटिंग का सहारा क्यों ना लेना पड़े। फिल्म की टैगलाइन है- नकल में ही अकल है। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है।

टीजर में डॉयलोग है- लाखों की संख्या में बच्चे और स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग की सीट्स केवल हजार। यह फिल्म भारत की शैक्षणिक व्यवस्था की कमियों को उजागर करती कहानी है। शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टचार किस तरह गढ़ बना रहा है, इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

Cheat India

जिस तरह आजकल विषय प्रधान फिल्मों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं इमरान हाशमी की फिल्म को भी दर्शक मिलेंगे। फिल्म के टीजर के साथ इमरानी हाशमी ने ट्विट किया- Students, parents, educationists, politicos, media and countrymen..the teaser of "Cheat India" is out.

खास बात है कि पहले इसी दिन ऋतिक रोशन की सुपर 30 रिलीज हो रही थी। जो कि अब पोस्टपोन हो चुकी है। सुपर 30 भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बॉयोपिक ही है। लिहाजा, यह क्लैश टलने से कहीं ना कहीं इमरान हाशमी की फिल्म को फायदा ही होगा। इमरान हाशमी ने कहा कि फिल्म की कहानी काफी दमदार है.. और बिल्कुल नई है।

यहां देंखे फिल्म का पहला टीजर-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X