Teaser: हिंदू या मुस्लिम..ये कैसे 'धर्म संकट में' फंसे परेश रावल
जैसा कि नाम से ही साफ है यह फिल्म धर्म से संबंधित होगी। लेकिन आपको बता दें, फिल्म 'धर्म संकट में' कोई कंट्रोवर्सिल मुद्दे को न उठाते हुए् एक हल्की फुल्की कहानी दिखाएगी। फिल्म 'ओह माय गॉड' की सफलता के बाद एक बार फिर से परेश रावल धर्म में फंसे दिखने वाले हैं। फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया गया है।

आपको बता दें, फिल्म में परेश रावल समेत नसीरूद्दीन शाह, अन्नू कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता है। वहीं, इस फिल्म की कहानी अंग्रेजी फिल्म 'The Infidel' से प्रभावित है। फिल्म में हमेशा की तरह परेश रावल कॉमिक लेकिन प्रभावशाली भूमिका में नजर आएंगे। जो कि पैदा तो मुसलमान हुआ था, लेकिन उसकी परवरिश हिन्दूओं की तरह होती है। अब ऐसा कैसे होता और इसके पीछे की कहानी क्या है, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
बहरहाल, नीचे देंखे फिल्म का मजेदार टीजर। फिल्म में एक इंसान के धर्म संकट के बारे में बताया गया है, जिसे कई सालों बाद पता चलता है कि वो किसी और धर्म का पैदा हुआ था। फिल्म 'धर्म संकट में '10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











