..................... Teaser: Gabbar Is Back will remind you of original Gabbar - Hindi Filmibeat

Teaser: 'गब्बर इज बैक', 1 मई को फिर गूंजेगी आवाज..कितने आदमी थे..

कितने आदमी थे....गब्बर का यह डॉयलोग आपको याद तो जरूर होगा। लेकिन यदि गब्बर के डॉयलोग आपको गब्बर यानि की अमजद खान की आवाज में नहीं, बल्कि अक्षय कुमार की स्टाइल में सुनने को मिले तो.. जी हां, अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'गब्बर इज बैक' का टीजर रिलीज हो गया है। वो भी एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 4 टीजर। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था।

akshay kumar

एक्शन स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गब्बर इज बैक' में आपको नए दौर के गब्बर को देखने का मौका मिलेगा। लांच हुए इस फिल्म के दो ट्रेलर में फिल्म के टीजर पोस्टर के साथ अक्षय के गब्बर स्टाइल में डायलॉग जारी किए गए हैं। हर एक टीजर में गब्बर के एक फेमस डॉयलोग को बोला गया है।

एक टीजर में अक्षय 'शोले' का चर्चित डायलॉग 'यहां से 50-50 कोस दूर जब कोई बच्चा रोता है' को अपने ही अंदाज में बोल रहे हैं कि 50-50 कोस दूर जब कोई रिश्वत लेता है तो सब कहते हैं मत ले वरना गब्बर आ जाएगा।

लिहाजा, मूल रूप से इस गब्बर की लड़ाई करप्शन से है। फिल्म में गब्बर लोगों को डराएगा या धमकाएगा नहीं बल्कि उनकी मदद करेगा और बुराई के विरोध में खड़ा होगा। फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। 'गब्बर इज बैक' तमिल फिल्म रमन की रीमेक है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में श्रुति हासन, प्रकाश राज और सोनू सूद भी अहम रोल में नजर आएंगे।

नीचे देंखे टीजर-

<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/aiWj6fbv3d4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/bJp1l-LjV40" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X