Teaser- इंडियाज मोस्ट वांटेड का टीजर रिलीज- दमदार अर्जुन कपूर करेंगें ये कारनामा
अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां हैं और अब इसका टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म के टीजर में आतंकवाद की कहानी और कई शहरों में बम ब्लास्ट करने की फिराक में एक आतंकी दिखाया गया है। इस आतंकी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहा जाता है। अर्जुन कपूर और उनके चार साथी इस बात का बीड़ा उठाते नजर आएंगे कि वो बिना किसी के मदद या हथियार से उस आतंकी को पकड़कर लाएंगें।
इतने टीजर को देखकर एक बात तो तय है कि फिल्म काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। अर्जुन कपूर काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म में अर्जुन कपूर प्रभात नाम के RAW ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में फिल्म से अर्जुन का पहला लुक भी बाहर आ चुका है। ये फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज़ होगी।
अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी और अब इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का ये शानदार टीजर...


Click it and Unblock the Notifications











