टी-20 विश्वकप के दौरान होगा सूर्यवंशी का प्रमोशन, भारत- पाकिस्तान मैच के पहले नजर आएंगे अक्षय कुमार!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर लगातार अब प्रमोशन जारी हैं और हाल ही में कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी को रणवीर सिंह के नए शो में देखा गया था। हम बात कर रहे हैं द बिग पिक्चर की.. यहां पर सूर्यवंशी की लीडिंग लेडी और निर्देशक नजर आए थे। हालांकि जब कैटरीना और रोहित शेट्टी इस शो पर आए थे तो अक्षय कुमार नहीं नजर आए थे बल्कि वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस वक्त राम सेतु की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनका शेड्यूल ऊटी में जारी है। हालांकि कुछ समय के बाद अक्षय कुमार इस फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़कर इसका प्रमोशन शुरु करेंगे।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो फैंस को काफी खुश करने वाली है। दरअसल सूर्यवंशी की टीम इस फिल्म का प्रमोशन आईसीसी मेन्स टी-20 मैच के दौरान करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications