सेट पर हुई थी पेंटर की मौत..पद्मावती टीम ने परिवार को दी 23 लाख रुपए की मदद
पद्मावती के सेट हुई पेंटर की मौत के बाद फिल्म की टीम ने पेंटर के परिवार को आर्थिक मदद दी है।
पिछले दिनों फिल्म पद्मावती के सेट पर पेंटर की एक हादसे में मौत हो गई थी। अब इस फिल्म की टीम ने पेंटर के परिवार को 23 लाख रुपए दिए हैं। पैसों की मदद पाकर पेंटर के परिवार वालों ने टीम पद्मवती का शुक्रिया भी किया है। उन्होंने कहा कि वो भंसाली के लिए इसके आभारी हैं।

पैसों की मदद पाने के बाद पेंटर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि हमारे सदस्य की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। लेकिन भंसाली जी ने अपना वादा निभाया, हम इस बात के लिए उनके आभारी हैं। बता दें कि ये आर्थिक सहायता टीम के तीन सदस्यों ने जा कर मुकेश की पत्नी और परिवार को दे दी है।
#Details: सबको ट्यूबलाइट बना रहे सलमान...पूरा कश्मीर...मुंबई में शिफ्ट!
इसी के साथ वर्कर्स एसोसिएशन के 70 से 80 प्रतिशत सदस्यों ने भी अपनी एक दिन का मेहनताना मुकेश के परिवार को दिया है जो लगभग दो लाख 20 हजार रुपये है। आपको बता दें कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











