#ArrestKanganaRanaut- ट्विटर पर ये ट्रेंड देख टीम कंगना रनौत का पलटवार- बोलीं 'पैसे देकर करवाया'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से कंगना रनौत ने एक कैंपेन शुरु किया है और कई लोगों के खिलाफ लगातार बोले जा रही हैं वो काफी ज्यादा चर्चा में है। कंगना रनौत को अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी बातें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। लेकिन इस समय कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है जोकि निश्चित ही उनके और उनके फैंस के लिए किसी झटके कम नहीं हैं।
दरअसल ट्विटर पर आज अचानक #ArrestKanganaRanaut ट्रेंड कर रहा है और लोग कंगना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैँ। हालांकि किसी ने सोचा नहीं होगा की कंगना रनौत और बॉलीवुड के कुछ लोगों की बहस के बीच कंगना रनौत को ये भी देखना पड़ेगा। हालांकि इस हैशटैग को ट्रेंड होते देख टीम कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए पलटवार किया है और लिखा है कि.. 'आखिरकार बॉलीवुड के मूवी माफिया को पेड ट्रेंड्स के लिए थोड़ा बजट मिल गया है। आओ और उसको गिरफ्तार करो..
सोफी टर्नर और जो जोनस की बेटी के नाम से 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का खास कनेक्शन? बड़ा खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications