T20 World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न, विराट कोहली का भांगड़ा देख दीवाने हुए फैन्स, देखें VIDEO

Virat Kohli

Team India celebrated after winning the T20 World Cup: भारत ने आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका को हराकर जीत लिया है। बता दें कि यह भारत की दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने साल 2007 में पहले विश्व कप में अपना नाम दर्ज किया था। टीम इंडिया ने 7 रन से शिकस्त देकर जीत का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि यह जीत पूरे देश की है। हर कोई इस जीत की खुशी अपने अंदाज में मनाता नजर आ रहा है। आम इंसान हो या कोई फिल्म स्टार हर कोई जीत का जश्न मना रहा है।

टीम इंडिया के साथ विराट कोहली ने किया डांस
वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया भी जीत का जश्न मनाती नजर आ रही है। जी हां, खिलाड़ी इस जीत का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया तुनक तुनक तुन तारा रा रा पंजाबी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मिलकर जमकर डांस किया है।

फैन्स के आए जमकर कमेंट्स
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जीत का जश्न तो बनता है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आज तो शानदार मैच था। बता दें कि इस मैच के साथ ही फैन्स को एक झटका भी लगा है। दरअसल रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट एनाउंस कर दिया है। जी हां, रोहित शर्मा अब टी 20 को अलविदा कह दिया है। उनकी कमी उनके फैन्स को खलती नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X