टीम 'बवाल' ने पोलैंड में ब्रेक के दौरान की खूब मस्ती, सामने आया वीडियो!
निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लेटेस्ट वेंचर 'बवाल' की शूटिंग इन दिनों चल रही है। इस फिल्म में जेन-जेड सेंसेशन वरुण धवन और जान्हवी कपूर हैं। जहां बवाल की शूटिंग को जल्द ही पूरा करने के लिए बहुत काम चल रहा है, वहीं टीम और कास्ट मस्ती और रीक्रिएशनल एक्टिविटीज के लिए भी समय निकाल ही लेती हैं। बता दें, बवाल की कास्ट फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए पोलैंड के वारसॉ में है।
इस बीच शूटिंग के दौरान मुश्किलें का सामना करने के साथ साथ मस्ती और फुर्सत के पल निकालना भी उतना ही जरूरी है। हाल में सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माताओं ने वरुण धवन और टीम के कुछ और सदस्यों के विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया हैं।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गेम मोड ऑन #बवालडायरीज #साजिदनाडियाडवाला की #बवाल डायरेक्टेड बाय @niteshtiwari22"
'बवाल' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया जा रहा हैं। यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित हैं और 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी।
इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और खबर आई कि वरुण धवन इस फिल्म में कमाल का अभिनय करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











