बेहद खास रहा सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन..कुछ यूं किया सेलिब्रेट
फिल्ममेकर नीरज पांडे के साथ मनोज बाजपेई,सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत ने BSF कैंप जैसलमेर पहुंचे जहां उन्हें BSF के जवानों आमंत्रित किया था। इस दौरान पूरी अय्यारी की टीम वहां पहुंची तो जवानों के साथ दिन बिताया और जवानों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 16 और जवानों ने जन्मदिन मनाया जो आज उनके साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि मैं काफी स्पेशल फील कर रहा हूं, आप सभी का धन्यवाद कि आपने मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाया।

अजय और अमित सर (ऑफिसर्स) आप दोनों का शुक्रिया ।हमने जब पूरे दिन अलग-अलग तरह की एक्टिविटी की तो हमें समझ आया कि आप हमारी सुरक्षा के लिए कितनी मेहनत करते हैं।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि "हम सिर्फ एक दिन आपके साथ बिताना चाहते है, कुछ मजेदार जैसे गाना, डांस करना चाहते थे लेकिन आप जो हमारे लिए करते हैं वो बहुत ज्यादा है, हम तो उसके सामने कुछ भी नहीं करते। मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमारी सुरक्षा करते रहेंगे और हम आपका मनोरंजन करने के लिए आते रहेंगे।आज का दिन खास बनाने के लिए धन्यवाद।"
अय्यारी टीम जैसलमेर में काफी मस्ती भी की क्योंकि उन्हें वहां जाने के लिए जीप, ट्रक और ऊंट की सवारी भी करनी पड़ी।फिल्ममेकर नीरज पांड्या ने भी यूनिफॉर्म फोर्स को धन्यवाद दिया।


Click it and Unblock the Notifications